उत्तराखंड आज सुबह मसूरी रोड पर चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत आरोपी मौके से फरार,,,,

देहरादून: सोमवार सुबह देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
🔴 ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो N के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
🔴 टायर पर फायरिंग, मॉर्निंग वॉकर को लगी गोली
बताया जा रहा है कि पीछा करते हुए स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फॉर्च्यूनर कार के टायर पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान चली एक गोली सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
🔴 फायरिंग के बाद मारपीट और तोड़फोड़
फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर में बैठे लोगों के साथ मारपीट की और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
🔴 नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई
