
हरिद्वार:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को लाल पुल क्षेत्र ज्वालापुर में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 84 पव्वे अंग्रेजी शराब (इंपीरियल ब्लू मार्का) बरामद किए गए, जिन्हें वह अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। पुलिस ने मौके से स्कूटी टीवीएस जूपिटर को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र गिरधारी लाल, निवासी जहांगीरपुरी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, हाल निवासी बैरागी कैंप, पार्षद वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम के कांस्टेबल अमित गौड़ एवं कांस्टेबल रवि चौहान की अहम भूमिका रही
