उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस का पेंशनरों से संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,,,,

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस पेंशनरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना श्यामपुर और थाना सिडकुल में क्षेत्र में निवास कर रहे पुलिस पेंशनरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया।
बैठक के दौरान पेंशन, भत्तों तथा अन्य व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने पेंशनरों से उनकी दिक्कतों की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। इस अवसर पर पेंशनरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की।
