उत्तराखंड धर्मानगर हरिद्वार के खड़खड़ी में बरसाती नाला आया उफान पर, पहली बरसात में कई वाहन बहे, SDRF ने बहती गाड़ियों को पानी से निकला,,,,
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में खड़खड़ी के पास अतिवृष्टि से बरसाती नाले के अचानक उफान पर आने पर पानी की चपेट में आकर कई वाहन बह कर गंगा नदी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र धस्माना के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा नदी में फंसी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नही है।
