उत्तराखंड बीजेपी ने अपने सातों मोर्चों पर की टीम की घोषणा, 268 कार्यकर्ताओं को पार्टी मे मिली नई जिम्मेदारी,,,,
देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी सात मोर्चों की प्रदेश स्तरीय टीमों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में कुल 268 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने करीब दो महीने पहले ही इन सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे और अब पूरी कार्यकारिणी घोषित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने का प्रयास किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। सभी मोर्चों में संतुलन साधते हुए विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन की पकड़ और मजबूत हो सके।
🟢 महिला मोर्चा की 39 सदस्यीय टीम घोषित 🟢
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की 39 सदस्यीय प्रदेश टीम की घोषणा की गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री के साथ-साथ कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और आईटी संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा मीडिया सह-संयोजक, प्रवक्ता, सोशल मीडिया सह-संयोजक और आईटी सह-संयोजक पदों पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के लिए भी संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
🟢 इन कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारी 🟢
महिला मोर्चा में हरिद्वार की रीता चमोली, रुद्रप्रयाग की अमरदेई शाह, पिथौरागढ़ की कमला चुफाल, अल्मोड़ा की किरन पंत, रुड़की की रोमा सैनी और टिहरी गढ़वाल की भावना डोभाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चमोली की हिमानी वैष्णव और ऊधम सिंह नगर की रश्मि रस्तोगी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
देहरादून महानगर की डॉक्टर नेहा शर्मा, रानीखेत की विमला रावत, देहरादून ग्रामीण की रचिता ठाकुर, कोटद्वार की अनिता आर्या, नैनीताल की विजयलक्ष्मी चौहान और ऋषिकेश की कविता शाह को भी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🟢 डॉ. दिव्या नेगी बनीं मीडिया संयोजक 🟢
भाजपा ने देहरादून महानगर की डॉक्टर दिव्या नेगी को प्रदेश महिला मोर्चा का मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना मजबूती से किया जा

