March 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

राजपुर गोलीकांड पर सीएम धामी सख्त: दो अधिकारी निलंबित, प्रदेशभर में सख्त चेकिंग के निर्देश देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में हुई गोलीबारी और 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्षेत्र-3 मसूरी के उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह और कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और अवांछित व हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रोड रेज, फायरिंग की घटनाओं और देर रात तक संचालित हो रही अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। गौरतलब है कि 30 मार्च की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव स्थित एक नाइट क्लब में बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने ‘जेन जी क्लब’ के संचालक और स्टाफ की फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग कर दी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गोली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अधिकांश आरोपी छात्र हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित क्लब/बार देर रात करीब 2:30 बजे तक खुला हुआ था, जहां छात्र मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के सामने ही पुलिस व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

Share