उत्तराखंड में Emergency Alert से हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को अचानक मोबाइल फोन पर आए Emergency Alert ने लोगों के बीच कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल पैदा कर दिया। तेज बीप और वाइब्रेशन के साथ आए इस अलर्ट ने हर किसी का ध्यान खींचा और लोग हैरान रह गए।
🔴 एक साथ बजे लाखो मोबाइल
शुक्रवार की राज्य को कई इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन अचानक तेज आवाज के साथ बजने लगे। खास बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोगों के फोन पर एक ही समय में यह अलर्ट आया, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ बेचैनी भी देखने को मिली।
🔴 मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट
दरअसल, यह अलर्ट खराब मौसम की चेतावनी के रूप में जारी किया गया था। इसमें अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों—बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग—में बारिश, बर्फबारी और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई।
मौसम विभाग ने तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटा) और लगातार बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
🔴 क्या है Emergency Alert सिस्टम?
यह अलर्ट कोई सामान्य मैसेज नहीं, बल्कि एक विशेष तकनीक Cell Broadcasting System के जरिए भेजा जाता है। यह 4G और 5G नेटवर्क के माध्यम से सीधे मोबाइल फोन पर पहुंचता है और तेज बीप के साथ यूज़र को तुरंत सतर्क करता है।
🔴 घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अलर्ट से डरने की जरूरत नहीं है। यह लोगों की सुरक्षा के लिए जारी किए जाते हैं, ताकि संभावित खतरे से पहले ही सतर्क किया जा सके।
🔴 प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
राज्य में मौसम के बदले हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है। मकसद है कि किसी भी आपदा की स्थिति में समय रहते लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।
