भारी बर्फबारी में वंदे भारत में सफर करने वाले शख्स की विडिओ मे दिखा जम्मू-कश्मीर के बनिहाल स्टेशन का दिलखुश नजरा,,,,
दिल्ली: वंदे भारत में शख्स जम्मू-कश्मीर के सफर का अनुभव ले रहा होता है। इस दौरान जब उसे बनिहाल स्टेशन पर भारी बर्फबारी देखने को मिलती है, तो वह खुशी से खिल उठता है और वीडियो बनाकर मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारा को दिखाता है।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस लग्जरी ट्रेनों में गिनी जाती है। ऐसे में अगर कोई वंदे भारत में जम्मू-कश्मीर का सफर करे तो यह अद्भुत एक्सपीरीयंस होता है। इंस्टाग्राम पर अक्षय मल्होत्रा ने जम्मू-कश्मीर के बनिहाल रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत का वीडियो बनाया है। जो बर्फबारी में भी चलती नजर आ रही है।
🟢 वंदे भारत के बर्फ में चलने का वीडियो
यह नजारा इतना अद्भुत और शानदार होता है कि वीडियो देखने वालों का दिल खुश हो जाता है। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आता है कि महज 8 घंटे के अंदर अक्षय की वीडियो को लाखों बार देखा जाता है। अब हर कोई ये एक्सपीरीयंस लेने कश्मीर नहीं जा सकता। ऐसे में लोग इस नजारे को देखकर भी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

🟢 खूबसूरत नजारा और लग्जरी वंदे भारत
बंदा अपनी वीडियो में बताता है कि अभी वो कश्मीर के बनिहाल रेलवे स्टेशन पर है और उसके पीछे वंदे भारत एक्सप्रेस है। अक्षय बर्फबारी को जन्नत बताते हुए कहते है कि ‘भारतीय रेलवे में आपको ये चीज देखने को मिलेगी। सच में कसम से मजा आ गया।’ वो लोगों से अपना पूरा व्लॉग यूट्यूब पर जाकर देखने को भी कहते हैं और आगे वो इस मोमेंट को जीवन का यादगार लम्हा बताते हैं।
🟢 कश्मीर बहुत सुंदर है
सच में जम्मू-कश्मीर बेहद सुंदर है। इसकी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटिया, क्रिस्टल-क्लियर (बिल्कुल साफ-सुथरी) झीले (जैसे डल झील), और रंगीन फूलों के बागानों में घूमने जाना आज भी लोगों के लिए एक सपना है।
🟢 मैजिकल ट्रेन राइड
इंस्टाग्राम पर अक्षय मल्होत्रा (@journeyswithak) ने इस Reel को पोस्ट करते हुए लिखा- भारी बर्फबारी में वंदे भारत | पहली बार जम्मू-कश्मीर की जादुई ट्रेन यात्रा। अब तक इस वीडियो को 1 लाख 34 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आए है।
🟢 बर्फबारी में वंदे भारत
अक्षय ने अपने कश्मीर एक्सपीरीयंस की एक और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- भारी बर्फबारी में पहली बार वंदे भारत का आयोजन। महज 8 घंटे पहले डाली गई इस Reel को 5 लाख से ज्यादा व्यूज और 40 हजार के ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं।

🟢 स्विटरजलैंड है, मजाक मत करो!
जम्मू-कश्मीर इस धरती पर मौजूद दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन इंटरनेट की जनता इस नजारे पर विश्वास नहीं कर पा रही है और कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रही है।
एक यूजर को तो विश्वास ही नहीं हुआ और उसने इसे स्विटजरलैंड बता डाला और कहां कि मजाक मत करो।
दूसरे यूजर ने अक्षय को वीडियो में न चिल्लाने की सलाह दी।
तीसरे यूजर ने इस खूबसूरत नजारे को AI बताया है।
चौथे यूजर ने अक्षय को सही करते हुए लिखा बनिहाल कश्मीर में नहीं, बल्कि जम्मू में आता है।

