ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन सत्यापन कार्रवाई की गई।
कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सब्जी मंडी क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर एवं सराय रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान सब्जी-फल विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेली, फड़ लगाने वाले तथा बाहरी कामगारों का सत्यापन किया गया।
अभियान के तहत कुल 34 व्यक्तियों को कोतवाली लाकर ICGS पोर्टल के माध्यम से उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 50 चालान किए गए तथा उनसे ₹12,500 संयोजन शुल्क वसूला गया।
इसके साथ ही मंडी के आढ़तियों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंडी में कार्यरत सभी बाहरी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए, अन्यथा भविष्य में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🔴 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि,,,,,
“सत्यापन ही सुरक्षा की पहली ढाल है। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न केवल अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक है, बल्कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम भी है।”
🔴 पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:
वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर
अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा
कांस्टेबल दिनेश कुमार
कांस्टेबल मनोज डोभाल
कांस्टेबल जितेंद्र कुमार
कांस्टेबल राजपाल
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने यहां कार्यरत सभी बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
