हरिद्वार: मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार को साफ-स्वच्छ, सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से तीन माह से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर महा मेगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली।
इस अभियान का शुभारंभ पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।

🟢 2.28 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता
कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खबर जारी किए जाने तक 2 लाख 28 हजार 635 लोगों ने इस महा मेगा स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान कुल 100 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें 52 मीट्रिक टन गीला कूड़ा एवं 48 मीट्रिक टन सूखा कूड़ा शामिल है।
🟢 जिलाधिकारी ने की स्वच्छता को आदत बनाने की अपील
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वच्छता एक दिन का कार्य नहीं बल्कि प्रतिदिन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं तथा कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ा संग्रह केंद्रों एवं डस्टबिन में ही डालें।
उन्होंने विशेष रूप से मां गंगा की पवित्रता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी दशा में गंगा में कूड़ा-कचरा न फेंका जाए।
🟢 जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद सहित सभी ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं सफाई कर अभियान में भाग लिया।
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, पंजाबी महासभा, व्यापार मंडल, पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
🟢 शिक्षण संस्थानों व विभागों की अहम भूमिका
जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं।
नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों, औद्योगिक इकाइयों, बीएचईएल तथा पंचायती राज विभाग द्वारा 318 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, वन विभाग, विद्युत विभाग, कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, खेल, युवा कल्याण, बैंक, सैनिक कल्याण सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान में सहभागिता की।
🟢 सामूहिक प्रयास से बनेगा मॉडल जनपद
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सकता है, ताकि जनपद न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में स्वच्छता के लिए अपनी अलग पहचान बना सके।

महा मेगा स्वच्छता अभियान में पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी,

