उत्तराखंड में कॉर्बेट फॉल मे पर्यटकों की संख्या मे हुआ इजाफा, सागौन के जंगल में स्थित 25 मीटर ऊंचा झरना बना सैलानियों की पहली पसंद,,,,

रामनगर: सागौन के घने जंगलों के बीच 20 से 25 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। सागौन के घने जंगलों के बीच 20 से 25 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास स्थित कॉर्बेट फॉल पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सागौन के घने जंगलों के बीच 20 से 25 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है।
हर साल लाखों पर्यटक कॉर्बेट पार्क घूमने रामनगर आते हैं। अब वे केवल जंगल सफारी तक सीमित न रहकर आसपास के प्राकृतिक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं। रामनगर से करीब 25 किलोमीटर और कालाढूंगी से 4 किलोमीटर दूर कालाढूंगी-रामनगर राजमार्ग पर नयागांव क्षेत्र में स्थित यह झरना पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। कॉर्बेट फॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक झरने की कलकल ध्वनि, पक्षियों के कलरव और जंगल की ताजी हवा का अनुभव करते हैं। यह स्थल परिवारों, प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है।
वन विभाग ने कॉर्बेट फॉल को एक सुव्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) दिगंत नायक ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों के लिए कई नई गतिविधियां शुरू की गई हैं। इनमें साइकिलिंग ट्रैक, झरने के पानी से भरने वाला पूल और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज शामिल हैं। इस बार झरने के पानी से बने पूल में पर्यटकों ने विशेष आनंद लिया।
परिवहन की बेहतर सुविधाओं के चलते यह स्थल अब और भी सुलभ हो गया है। नियमित सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाएं पर्यटकों को यहां तक आसानी से पहुंचने में मदद कर रही हैं। पिछले वर्ष 2025 में कॉर्बेट फॉल से वन विभाग को 70 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि इस वर्ष इसमें और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्क की एंट्री फीस बच्चों के लिए ₹25 और वयस्कों के लिए ₹50 है। हल्के वाहन का शुल्क ₹100 (वाहन पार्किंग तक ले जाने की अनुमति) और बाइक शुल्क ₹50 (मुख्य गेट से लगभग 2 किलोमीटर अंदर जंगल पार्किंग तक) रखी गई है।
