देहरादून जिला नियोजन समितियों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती, इन 11 मंत्रियों को मिली प्रदेश के इन जिलों की जिम्मेदारी,,,,

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के प्रभावी संचालन के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती कर दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में लागू सभी आदेशों को निरस्त करते हुए नई सूची के अनुसार ही प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इस नई व्यवस्था को राज्यपाल की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसके बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
🟢 विकास कार्यों की निगरानी होगी और मजबूत
शासन द्वारा जारी नई सूची के मुताबिक प्रदेश के 11 मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का उद्देश्य जिला स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है।
सरकार का मानना है कि प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इसके साथ ही विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार आएगा।
🟢 इन मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी
मंत्री सतपाल महाराज – हरिद्वार
मंत्री गणेश जोशी – टिहरी एवं रुद्रप्रयाग
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत – अल्मोड़ा
मंत्री सुबोध उनियाल – देहरादून
मंत्री रेखा आर्य – पिथौरागढ़
मंत्री सौरभ बहुगुणा – उत्तरकाशी
मंत्री खजान दास – नैनीताल
मंत्री भरत चौधरी – चमोली एवं चम्पावत
मंत्री मदन कौशिक – पौड़ी
मंत्री प्रदीप बत्रा – उधमसिंहनगर
मंत्री राम सिंह कैड़ा – बागेश्वर
नई तैनाती के बाद संबंधित प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे जिलों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
