उत्तराखंड- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, प्रदेश के मुखिया सहित पार्टी के कई नेताओं ने किया स्वागत

उत्तराखंड- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, प्रदेश के मुखिया सहित पार्टी के कई नेताओं ने किया स्वागत

ABP इंडिया न्यूज, देहरादून भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी सहित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह के अलावा तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। इसके अलावा डोईवाला के भानियावाला, छिद्दरवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता बारिश में भी खड़े हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाने के साथ बारिश का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

abpindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share