उत्तराखंड हरिद्वार जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद की नमाज, पुलिस दिखी हर जगह मुस्तैद,,,

हरिद्वार: जनपद में ईद के पावन अवसर पर नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधिकारी से लेकर जवान तक तैनात रहे और लगातार निगरानी करते रहे।
त्योहार के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने खास व्यवस्था करते हुए ईदगाहों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की। साथ ही अलग-अलग इलाकों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रही, ताकि नमाजियों और आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन के चलते पूरे जनपद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

