आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चुनरी और प्रतिमा भेंटकर कर सीएम को दिया आशीर्वाद

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी  और श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चुनरी और प्रतिमा भेंटकर कर सीएम को दिया आशीर्वाद

abpindianews, हरिद्वारउत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी और प्रतिमा भेंटकर कर सीएम को आशीर्वाद दिया। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, गोंविन्द सिंह बिष्ट, विनोद कंडारी आदि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचे। उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा और संतों से आशीर्वाद लेकर जिस तरह अपने कार्यकाल की शुरुआत की। इससे वह आने वाले समय में प्रदेश का बेहतर नेतृत्व करते हुए आगे बुलंदी पर ले जाने का कार्य करेंगे।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी तेजतर्रार युवा मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में चहुंमुखी विकास होगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। संतों का आशीर्वाद पुष्कर सिंह धामी के साथ है। पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सबसे युवा चेहरों में से एक है। युवा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को और तरक्की की ओर ले जाने का कार्य करेंगे। ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर महेश गिरी, दिगंबर अनुज पुरी, दिगंबर आशुतोष पुरी, नितेश पुरी, राकेश गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

abpindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share