उत्तराखंड गढ़ी कैंट के सुंदरनगर मेट्रोपोल रेस्टोरेंट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रसोई गैस आपूर्ति का लिया जायजा,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र स्थित सुंदरनगर मेट्रोपोल रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से गैस सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग पर भी चर्चा की।
🟢 गैस आपूर्ति को लेकर ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस सप्लाई की स्थिति के बारे में पूछा। इस पर संचालक ने बताया कि सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत कम करने के लिए रेस्टोरेंट में तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संसाधनों के संतुलित उपयोग से संभावित चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकता है।
🟢 वैकल्पिक ऊर्जा के इंतजाम के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर इंडक्शन सहित अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित न हो।
🟢 केंद्र सरकार कर रही आपूर्ति सुचारू रखने का प्रयास
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में रसोई गैस की आपूर्ति हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
🟢 जरूरत पड़ी तो देश फिर दिखाएगा एकजुटता
मुख्यमंत्री ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो देशवासियों को कोरोना काल की तरह एकजुट होकर धैर्य और सहयोग के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए तैयार है और आवश्यक होने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
