हरिद्वार शिवालिक नगर में हुआ किसान कांग्रेस का मंथन, संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प,,,

सिडकुल (हरिद्वार)। शिवालिक नगर स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा के कैंप कार्यालय पर बुधवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शीतल मान एवं सहप्रभारी अमित शर्मा के आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान किसान कांग्रेस संगठन को बूथ व जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों, सम्मान तथा हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्षरत रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त व वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से किसान कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, प्रदेश पदाधिकारी इरशाद खान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, इसम सिंह, राजीव चौधरी, तीरथ पाल रवि, सीपी सिंह, ए.के. नागपाल, सत्येंद्र वर्मा, आशीष पंवार, मनीराम, संदीप भार्गव, पी.एस. कपिल, बलराज चौधरी, सत्यपाल शास्त्री, ए.ए. खान और अंबिका पांडे आदि उपस्थित रहे।
