उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गोरीछाल और गलाती क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड और फसलों को नुकसान की आशंका,,,

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के दूरस्थ गोरीछाल और गलाती के धूरा क्षेत्रों में अचानक हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम के बदले मिजाज के बीच इन उच्च पर्वतीय इलाकों में जमकर ओले गिरने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

बेमौसम हुई इस ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है, जिससे स्थानीय किसान और काश्तकार खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। ओलावृष्टि के बाद तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम के इस बदले रुख से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दैनिक और शीतकालीन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
