उत्तराखंड बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट आज होंगे बंद, समाधि पूजन संपन्न, ऊखीमठ रवाना होगी महादेव की पंचमुखी डोली,,,

केदारनाथ। भैयादूज के अवसर पर बुधवार सुबह 8:30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व मंगलवार रात को मंदिर में समाधि पूजन सहित सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पहले डोली के गौरीकुंड पहुंचने पर परंपरा के अनुसार मंगलवार देर शाम को ही भैरवनाथ मंदिर एवं गौरी माई मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

इस वर्ष केदारनाथ धाम में 16,40,418 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो पिछले वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्शाता है। मंगलवार को भी रात से लेकर सुबह तक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के त्रिकोणीय स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने भी धाम पहुंचकर कपाट बंदी, डोली प्रस्थान और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
