उत्तराखंड डार्क वेब पर बाल यौन शोषण सामग्री बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़,100 से ज्यादा असलील वीडियो सहित नैनीताल से किशोर गिरफ्तार,,,,

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ (STF) और साइबर पुलिस ने इंटरनेट के स्याह चेहरे यानी ‘डार्क वेब’ के जरिए बच्चों की अश्लील वीडियो बेचकर मोटी कमाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ी का पर्दाफाश किया है। हल्द्वानी में दर्ज एक प्राथमिकी की गहन विवेचना के दौरान एसटीएफ ने नैनीताल निवासी एक किशोर को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की तलाशी लेने पर 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।

एसटीएफ आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वर्तमान वर्ष में एसटीएफ मुख्यालय को यूएस टिपलाइन से बच्चों की अश्लील सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) के संबंध में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया किशोर स्वयं डार्क वेब पर सक्रिय था और वहां से मिलने वाली मांग के आधार पर वीडियो बनाकर या जुटाकर अपलोड करता था। इन वीडियो में कुछ सामग्री आरोपी द्वारा स्वयं की गई थी, जबकि कई अन्य वीडियो में एआई (AI) तकनीक के जरिए बदलाव किए गए थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने कुछ फाइलें डिलीट भी कर दी थीं, जिन्हें तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पुनः रिट्रीव कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
