उत्तराखंड व्यापारियों के सहयोग से साकार होगा आत्मनिर्भर व सशक्त उत्तराखण्ड का संकल्प- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री)

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास में व्यापारी वर्ग की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनसे राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के निरंतर सहयोग से ही विकसित, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त उत्तराखण्ड का संकल्प साकार होगा।

एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्मारिका का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने व्यापार और उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत एवं सरिता आर्या, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, तथा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी विवेक राय सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।
