हरिद्वार श्री राम लीला समिति (रजि.) ज्वालापुर में 120वें वार्षिकोत्सव पर सजीव हुआ श्रीराम जन्मोत्सव, रामलीला में विश्वामित्र यज्ञ व याचना लीला का मनमोहक मंचन,,,

हरिद्वार।श्री रामलीला समिति (रजि.), मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने श्रीराम जन्म, विश्वामित्र यज्ञ भंग तथा श्रीराम याचना लीला का भावपूर्ण एवं सजीव मंचन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्य और उनकी बाल लीलाओं के दृश्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भगवान सर्वेश्वर महादेव की आरती से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदीप सिंघल एवं प्रवीण सिंघल द्वारा भगवान श्री सर्वेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना व दिव्य आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुई। इस दौरान मीडिया जगत से शिवा, वासुदेव, तनवीर, सोनू एवं राहुल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के मीडिया प्रभारी गौरव चक्रपाणि, शशांक सिखौला एवं अभिषेक चाकलान ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
कलाकारों के अभिनय ने बांधा समां

रंगमंच पर आयोजित मंचन , राम जन्म और राजा दशरथ से श्रीराम-लक्ष्मण की अत्यंत संजीदगी के साथ प्रस्तुत किया। संवाद अदायगी और पारंपरिक संगीत की धुनों पर दर्शकों ने जयघोष कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
समिति के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक श्रीराम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, प्रबंधक उदित वशिष्ठ तथा स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी सक्रिय रहे।
इसके अतिरिक्त राकेश चक्रपाणि, प्रवीण खेड़ेवाले, शगुन भगत, शिवांकर चक्रपाणि, दीपांकर चक्रपाणि, उदित सिखौला, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शान्तनु सरायवाले, तन्मय सरदार, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, शोभित बदनके, देवांश अधिकारी, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
