उत्तराखंड प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वर्ण एकता मंच का UGC की नीतियों के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, शिवालिक नगर चौक पर फूंका UGC का पुतला,,,,

सिडकुल (हरिद्वार): यूजीसी (UGC) की नीतियों और हालिया निर्णयों के विरोध में स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यूजीसी का पुतला दहन कर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
🔴 अव्यवहारिक नीतियों पर जताया गहरा असंतोष
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आयोग के रवैये और फैसलों की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी की नीतियां पूरी तरह से अव्यवहारिक हैं, जिससे आम जनता और विद्यार्थियों में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए इन जनविरोधी फैसलों को वापस लेने की अपील की।
🔴 घंटों चला प्रदर्शन, चेतावनी दी कि आंदोलन होगा और तेज

शिवालिक नगर चौक पर घंटों चले इस उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल एक सांकेतिक शुरुआत है। यदि यूजीसी ने अपनी जनविरोधी नीतियां वापस नहीं लीं, तो इस आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।
इस अवसर पर विशाल चौहान, वरुण चौहान, संदीप, राहुल, विपिन, गणेश और अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
