उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत से भेंट कर भारत की ओर से हर संभव सहायता का दिया आश्वासन,,,,

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत से भेंट की। उन्होंने नेपाल में आई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराज ने संकट की इस घड़ी में नेपाल को भारत की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के अटूट रिश्ते का जिक्र किया। दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सांस्कृतिक संबंध भी हैं। महाराज ने महेंद्र नगर और बनबसा के बीच स्थित भूमि बंदरगाह से संबंधित बाधाओं के समाधान की जानकारी दी।
