उत्तराखंड चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार एक की तलाश जारी,,,

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक धार्मिक आयोजन के दौरान चार आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर तुरंत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि चौथे आरोपी के बारे में अभी पूरी पुष्टि नहीं हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है। फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
