उत्तराखंड हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में हुआ गोलीकांड, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पिस्टल सहित आरोपी फरार,,,,

हल्द्वानी: हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना के संबंध में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ, क्योंकि गोली कार्यालय की अलमारी को पार करते हुए सीधे फाइलों में जा धंसी।
🔴 क्या था पूरा मामला?
मंगलवार दोपहर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी की पिस्टल से अचानक गोली चल जाने के कारण पूरे विभाग में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
🔴 नाराजगी और फरार होने की चर्चा
घटना के तुरंत बाद इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी कि पटल परिवर्तन (विभाग या कार्यभार में बदलाव) की वजह से वह प्रशासनिक अधिकारी काफी नाराज था। गोली चलने के तुरंत बाद आरोपी अधिकारी अपना असलहा लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
