उत्तराखंड SDRF ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, थानो गांव के पास नदी में फंसे UPES विश्वविद्यालय के छह छात्रों का पाइप के सहारे किया रेस्क्यू,,,,

देहरादून: देहरादून के यूपीईएस विश्वविद्यालय के 06 छात्र नदी के बीच फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू किया। घटना सोमवार की है। बताया गया कि उक्त छात्र ट्रेकिंग के लिए स्वारना नदी, मिसरास पट्टी, थानो गांव, देहरादून क्षेत्र में गए थे। वापस आते समय अचानक हुई तेज बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए।

🔴 SDRF ने उफनती नदी के ऊपर पाइप से रेस्क्यू
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र और बढ़े हुए जलस्तर के कारण टीम ने लगभग छह किलोमीटर पैदल ट्रेकिंग कर उफनती नदी के ऊपर पाइप से सभी छह छात्रों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया। रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीईएस के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ ने सभी पर्यटकों और छात्रों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रेकिंग पर निकलें।
