उत्तराखंड देहरादून में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र,,,,

देहरादून। राजधानी देहरादून में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से अत्यधिक भारी बारिश के ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कल, 9 जुलाई 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
🔴 सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा देहरादून में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारों के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसे देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
🔴 आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
जिला प्रशासन ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
- दायरा: कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड (सर्टिफिकेट, राजकीय व निजी) के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र।
- निगरानी: शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
