हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले इंजेक्शन बेचने वाला डी-फार्मा का चालबाज़ छात्र गिरफ्तार,,,,
हरिद्वार। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
🟢 ’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिली सफलता
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर में “ऑपरेशन प्रहार 2026” और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SSP हरिद्वार द्वारा नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा गठित पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर जाने वाले मार्ग पर (हैंडपंप के पास) एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसके बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
🟢 मेडिकल ज्ञान का लालच में किया गलत इस्तेमाल
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह डी-फार्मा (D.Pharma) का छात्र रह चुका है और वर्तमान में अपना एक मेडिकल स्टोर चलाता है। दवाइयों की अच्छी जानकारी होने के कारण उसने सिडकुल क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के बीच इन नशीले इंजेक्शनों की भारी मांग को भांप लिया और अधिक मुनाफे के लालच में इस अवैध कारोबार में उतर गया।
बरामद प्रतिबंधित सामग्री:मममममममम0
आरोपी के कब्जे से कुल 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन (BUPRENORPHINE INJECTION IP LEGESIC) बरामद किए गए हैं।
🔴 आरोपी का विवरण
- नाम: राव रिहान
- पिता का नाम: अहसान
- निवासी: बढेड़ी राजपूतान, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
🟢 पुलिस टीम की भूमिका
इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- उ०नि० विकास रावत (उपनिरीक्षक)
- कानि० नितुल यादव
- कानि० पंकज बिष्ट
