उत्तराखंड हरिद्वार ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुड़दंग कर रहे 7 आरोपी गिरफ्तार,,,

हरिद्वार: जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने पंतदीप पार्किंग के पास मारपीट और हंगामा कर रहे दो पक्षों के 7 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पार्किंग विवाद में जमकर हुआ हंगामा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग के समीप दो पक्ष पार्किंग के पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
शांति व्यवस्था भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए अभियुक्तों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं:
- पुष्पेन्द्र (मंगोलपुरी, दिल्ली)
- शिवम गुप्ता (मंगोलपुरी, दिल्ली)
- यश गुप्ता (मंगोलपुरी, दिल्ली)
- अक्षय शर्मा (काशीपुर, उधम सिंह नगर; हाल निवासी रोडी बेलवाला)
- सन्नी (देवबन्द, सहारनपुर; हाल निवासी रोडी बेलवाला)
- भीम सिंह (देवबन्द, सहारनपुर; हाल निवासी रोडी बेलवाला)
- वरुण (देवबन्द, सहारनपुर; हाल निवासी रोडी बेलवाला)
पुलिस टीम की तत्परता

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा ने किया। टीम में उप-निरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल राकेश सिंह और कांस्टेबल लखन सिंह शामिल रहे।
कोतवाली नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तीर्थ नगरी की मर्यादा भंग करने वालों और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
