उत्तराखंड अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया संदेश- सौभाग्य और समृद्धि से भरें प्रदेशवासियों का जीवन,,,,

देहरादून। पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ दिन को भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और शुभारंभ का संदेश लेकर आता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय होता है, जो जीवन में निरंतर उन्नति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस अवसर पर वे अपने जीवन में अच्छे कार्यों की शुरुआत करें और समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करें।
उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए। साथ ही, समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पर्व हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और जीवन में आशा, विश्वास तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी से इस शुभ अवसर को प्रेरणा के रूप में लेकर अपने जीवन और समाज को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
