उत्तराखंड एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें- आनन्द बर्द्धन (मुख्य सचिव)

नैनीताल/देहरादून: आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए भी व्यावसायिक सिलेंडरों की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और मांग के अनुरूप गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में एलपीजी गैस की सप्लाई लगातार बनी रहेगी और सभी उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के नियमित रूप से गैस मिलती रहेगी।
