उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,

हरिद्वार। सामाजिक प्रेरणा एवं कर्तव्यबोध को समर्पित “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन होटल विभव ग्रैंड में उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा निदेशक (संस्कृत भारती, उत्तराखंड) डॉ. आनंद भारद्वाज ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज (परमाध्यक्ष, प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम) रहे। विशिष्ट अतिथियों में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, आत्मचिंतनम् परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ तथा मनु मन की आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी उपस्थित रहे।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आनंद भारद्वाज ने आत्मचिंतनम् परिवार एवं डॉ. मनु शिवपुरी द्वारा वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कोविड काल में उनके योगदान को भी स्मरण किया। उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण को समाज की आधारशिला बताया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक पहलें शासन को नई दिशा देती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक चिकित्सा तथा योग-प्राणायाम को स्वस्थ समाज की नींव बताया।
विक्रमशिला विद्यापीठ, भागलपुर (बिहार) के उपकुलपति डॉ. गोपाल नरसन ने आत्मचिंतनम् परिवार और मनु मन की आवाज फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा एवं अष्टांग योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “श्रेष्ठ रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ (धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र), गोपाल नरसन एवं अभिनंदन गुप्ता (साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र), डॉ. सुनील बत्रा (शिक्षा), एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह (प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र), मनीष शर्मा एवं विपुल गाबा (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर), तथा आशुतोष शर्मा (राजनीतिक एवं युवा प्रेरणा क्षेत्र) शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि “प्रेरणा 1.0” श्रृंखला के अंतर्गत आगे भी समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, संजीव बालियान, नीतिश रेहान, मधुर मोहन शर्मा, अधिवक्ता पुनीत कंसल, अधिवक्ता अर्क शर्मा, आकाश भारद्वाज, सीए मृणाल शर्मा, संतोष शर्मा, अनिल भारतीय, सुभाष मालिक, जगदीश लाल पहवा, डॉ. विशाल गर्ग, बादल अरोड़ा, निगम पार्षद तन्मयी, शिवम श्रोतिय, पत्रकार सुनील मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, मोहित शर्मा, सौरभ सिखोला, शाश्वत वशिष्ठ, श्वेता पालीवाल, रचना पालीवाल, धीरज पालीवाल, अभिषेक पांडे, डॉ. मोहित वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, हरमोहन तनेजा, प्रधानाचार्या पूनम राणा, विनायक झा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम में चयनित कनक तसलानिया तथा हेवी वेट लिफ्टिंग में शशांक शर्मा सहित कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। उन्हें आकाश भारद्वाज एवं तान्या भारद्वाज द्वारा स्कूल बैग प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन आत्मचिंतनम् परिवार के महामंत्री अंकुर पालीवाल एवं अष्टांग योग के अध्यक्ष अर्पण शर्मा ने किया। अभिनंदन गुप्ता ने मां गंगा पर कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में डॉ. मनु शिवपुरी एवं उमाकांत वशिष्ठ द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
