उत्तराखंड पहाड़ से मैदान तक रहेगा मौसम साफ, आइए जानते है प्रदेश मे अब कब बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,,,
देहरादून: मौसम विभाग ने 17 फरवरी को प्रदेश के 5 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक 3300 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
उत्तराखंड में मौसम शनिवार (14 फरवरी) को भी पूरी तरह से शांत और सुहाना बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान साफ है और दिन में हल्की धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के ज्यादात्तर जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार की तरह ही दिन में धूप खिली रहेगी जिससे हल्की गर्मी का एहसास होगा तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में भी धूप खिलेगी। वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने आए टूरिस्ट को हिल स्टेशन में मौसम सुहाना मिलेगा जिससे उनका जश्न दोगुना हो जाएगा हालांकि बर्फबारी की कोई संभावना नहीं।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं देहरादून और हल्द्वानी में तापमान सामान्य से अधिक है और आंशिक बादल छाए हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। दिन के समय तो मैदानी इलाकों में अप्रैल की गर्मी जैसा एहसास होने लगा है।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
🟢 5 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान
मौसम विभाग ने 17 फरवरी को प्रदेश के 5 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक 3300 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
🟢 इन पहाड़ी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड
मुनस्यारी प्रदेश का सबसे ठंड इलाका है जहां -28°C तापमान है। वहीं गंगोत्री (-22°C), बद्रीनाथ (-20°C), हर्षिल और हेमकुंड (-19°C), केदारनाथ (-14°C) और यमुनोत्री (-12°C) तापमान है।
🟢 कल कैसा था मौसम
बीते काल यानि 13 फरवरी को भी आसमान पूरी तरह साफ रहा। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में धूप खिल रही। सुबह और रात के समय ही हल्की ठंड जबकि दिन के समय चटक धूप के चलते गर्मी महसूस हुई।

