उत्तराखंड पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल से लाखों की नकदी और सोना लेकर मैनेजर फरार, जान से मारने की धमकी,,,,,

हरिद्वार: ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के निजी होटल में कार्यरत मैनेजर पर लाखों रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व विधायक के दामाद सोमिल चौधरी निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके ससुर सुरेश राठौर का सिडकुल क्षेत्र में निजी होटल है, जहां देवेश शर्मा नामक व्यक्ति को मैनेजर नियुक्त किया गया था। शुरुआत में उसने ईमानदारी से काम किया और परिवार का भरोसा जीत लिया। इसी विश्वास के चलते होटल के बैंक खाते की जानकारी, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी उसे सौंप दी गई थीं।
शिकायत के अनुसार कुछ समय बाद देवेश शर्मा ने होटल कर्मचारियों का वेतन देना बंद कर दिया। बीते तीन महीनों से स्टाफ को भुगतान नहीं किया गया। इसी दौरान वह होटल से करीब तीन लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना किसी सूचना के फरार हो गया।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी हाल के दिनों में हरिपुर कलां क्षेत्र में रह रहा था। जब उससे फोन पर संपर्क किया गया तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से होटल प्रबंधन और परिवार में दहशत का माहौल है।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।