
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस/एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) श्री जितेंद्र चौधरी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को “नशा मुक्त अभियान – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिडकुल सेक्टर-11, बीएचईएल टाउनशिप में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ-साथ औषधि विभाग, समाज कल्याण विभाग, राज्य कर विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

🟢 नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया गया संकल्प
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों, कॉलेज के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
छात्र-छात्राओं ने यह भी प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज में भी इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाएंगे।
🟢 छात्रों ने भरे सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के संबंध में ब्लड सैंपल देने हेतु सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरे गए, जिससे नशा मुक्त अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विषयों में अध्ययनरत लगभग 300 से 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सराहनीय भूमिका
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस सकारात्मक अभियान की कॉलेज प्रशासन एवं उपस्थित सभी विभागों द्वारा सराहना की गई। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया जा सकेगा।
🟢 टीम विवरण
उ0नि0 ना0पु0 विक्रम बिष्ट
हे0का0 सुनील सिंह
का0 सतेंद्र चौधरी
