abpindianews, हरिद्वार – पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास बह रही है। 294 मीटर पर गंगा का जलस्तर खतरे का निशान है जबकि गंगा नदी खतरे के निशान से भी 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है गंगा से सटे मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही प्रशासन द्वारा गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों रहने की हिदायत दी गई है।
