उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अवकाश पर लगाई रोक, सभी अधिकारियों मोबाइल खुला रखने के दिए निर्देश,,,,,
देहरादून: मानसून काल एवं समय-समय पर भारत मौसम विभाग द्वारा जिले में समय- समय पर भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नवनीत पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना उनकी पूर्व अनुमति व बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
अपरिहार्य परिस्थितियों में भी अवकाश की आवश्यकता होने पर अपने स्थान पर द्वितीय अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए अवकाश स्वीकृत कराएंगे व स्वीकृत अवकाश के दौरान भी कोई अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे।

