उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि हेतु की कामना,,,,

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। आध्यात्मिक वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
