उत्तराखंड होली एवं झंडा साहिब पर्व पर महंत देवेंद्र दास महाराज का अभिनंदन, महासभा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं,,,

देहरादून। होली एवं आगामी झंडा साहिब पर्व के शुभ अवसर पर महंत देवेंद्र दास महाराज जी को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महासभा के अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने पूज्य महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चंदन तिलक, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला अर्पित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासभा की ओर से एक स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया।

पदाधिकारियों ने होली और झंडा साहिब कार्यक्रम की अनंत शुभकामनाएं अर्पित करते हुए महाराज जी के चरणों में वंदन किया तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पूज्य महंत देवेंद्र दास महाराज जी ने कहा कि वे सदैव समाज के प्रति समर्पित हैं और जो भी व्यक्ति समाजहित में सकारात्मक कार्य करता है, उन्हें उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में जागरूकता और एकजुटता का संदेश दे रही है।
इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा (महामंत्री), विजेंद्र प्रसाद ममगई (संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष, विद्वत सभा), सीताराम नौटियाल (विधि संयोजक), संजय खंडूड़ी (जिलाध्यक्ष), विजय ममगई (जिला मंत्री) एवं सरोज जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
