रुड़की फांसी के फंदे पर लटका मिला सिंचाई कर्मी का शरीर तफ्तीश में जुटी पुलिस

abpindianews, रुड़की– धनौरी में एक 44 वर्षीय सिचाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा है। नेपाल मूल के धनौरी निवासी सिंचाई कर्मी 44 वर्षीय गौतम सिंह कठैत पुत्र रामसिंह का रोज की तरह बुधवार रात को घर के कमरे में सोया हुआ था। गुरुवार अलसुबह उसकी पत्नी की जब आंख खुली तो उसने देखा कि उसके पति का शव छत के पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। वह चीखी चिल्लाई तो परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। घर में कोहराम मच गया।
सूचना धनौरी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को छत के पंखे से नीचे उतारा।तथा सिंचाई कर्मी के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।इस कारण ही उसने खुदकुशी की हैं। जबकि लोगों में चर्चा हैं कि सिंचाई कर्मी की खुदकुशी का मामला संदिग्ध लग रहा हैं।इस बावत धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री ने बताया कि मृतक का पीएम कराया जा रहा।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा।