मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ओर डीजीपी अशोक कुमार की मौजूदगी में हुआ देश के पहले राज्य पुलिस महिला कमांडो दस्ते का शुभारंभ

abpindianews, देहरादून– उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ महिला कमांडो दस्ता होगा। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ओर डीजीपी अशोक कुमार की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में देश के पहले राज्य पुलिस का महिला कमांडो दस्ते का आज शुभारंभ हुआ। इसी के साथ प्रदेश में स्मार्ट चीता पुलिस की भी आज से शुरुआत की गई।
आज 22 महिला कमांडो का दस्ता ट्रेनिंग के बाद बना ए.टी.एस का हिस्सा बनी। महिला कमांडो की पहली तैनाती हरिद्वार महाकुंभ में होगी। जहाँ वे सुरक्षा व्यवस्थाओ पर होगी पैनी नज़र रखेंगी।