abpindianews, बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड जगत शोक में है। राजीव, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और, ऋषि-रणधीर कपूर के भाई थे।राजीव कपूर का अंतिम संस्कार: रणबीर कपूर ने दिया कंधा, भावुक हुए रणधीर कपूर। राजीव कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड जगत के तमाम सेलिब्रिटीज और कपूर परिवार के सभी सदस्य उनके घर पहुंचें।

करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, शाहरुख खान,आलिया भट्ट, तारा सुतारिया समेत कई अन्य स्टार्स राजीव कपूर के घर नजर आए। चाचा राजीव की मौत के बाद करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर उनके घर के बाहर लोगो से मुलाकात करते देखे गए।
